spot_img
Saturday, May 2, 2026
Homeबिहारमोतिहारीजिलाधिकारी आवास से 'जनगणना-2027' का हुआ आगाज, पहली बार डिजिटल मोड में...

जिलाधिकारी आवास से ‘जनगणना-2027’ का हुआ आगाज, पहली बार डिजिटल मोड में संकलित होंगे आंकड़े

-

देश वाणी। दिलीप दुबे।
मोतिहारी। भारत की महत्वाकांक्षी ‘जनगणना-2027’ का आधिकारिक शुभारंभ शनिवार को मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र से किया गया। इस महाअभियान की शुरुआत जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के आवास से हुई। नगर निगम के वार्ड संख्या 33 स्थित जिलाधिकारी आवास पर प्रगणकों ने पहुँचकर विवरण दर्ज किए, जिसके साथ ही जिले में इस महापर्व का श्रीगणेश हो गया। जिलाधिकारी ने स्वयं मिसाल पेश करते हुए अपनी स्व-गणना पहले ही डिजिटल माध्यम से पूरी कर ली थी।
इस बार की जनगणना कई मायनों में विशिष्ट हैं, क्योंकि इतिहास में पहली बार पूरी प्रक्रिया ‘डिजिटल मोड’ में संपन्न की जा रही हैं। आंकड़ों के संकलन हेतु मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा रहा हैं, जिससे कार्य में तेज़ी और सटीकता सुनिश्चित होगी। सरकार ने नागरिकों को ‘स्व-गणना’ का विकल्प भी दिया हैं, जिसके तहत पोर्टल पर जाकर स्वयं विवरण दर्ज किया जा सकता हैं। इस अवसर पर नगर आयुक्त आशीष कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश श्रीवास्तव सहित कई मास्टर ट्रेनर और प्रगणक उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने आम जन से अपील की हैं कि वे प्रगणकों को सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में अपना सहयोग सुनिश्चित करें।

Related articles

Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19
Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts