spot_img
Saturday, June 27, 2026
Homeबिहारमोतिहारीबढ़ती ठंड में रक्सौल में कंबल वितरण अभियान, पार्वती तिवारी ने जरूरतमंदों...

बढ़ती ठंड में रक्सौल में कंबल वितरण अभियान, पार्वती तिवारी ने जरूरतमंदों को दी राहत

-

Motihari | रक्सौल | अनिल कुमार |

कड़ाके की ठंड को देखते हुए रक्सौल में समाजसेवा की एक सराहनीय पहल सामने आयी है। रविवार देर रात 10 बजे के बाद भाजपा की नेता एवं समाजसेवी पार्वती तिवारी ने शहर के प्रमुख बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर जरूरतमंद महिलाओं, पुरुषों और वरिष्ठ नागरिकों के बीच कंबल वितरित किये।

सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर किया सीधा संवाद

पार्वती तिवारी, जो भाजपा जिला महिला मोर्चा रक्सौल की महामंत्री हैं, ने स्वयं सड़कों पर घूमकर जरूरतमंदों से बातचीत की और उन्हें ठंड से बचाव के लिए गरम कंबल उपलब्ध कराये। उन्होंने कहा-

“लोगों की सेवा ही सच्ची सेवा है और समाज के हर वर्ग के प्रति संवेदनशील रहना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

ठंड में राहत देने की छोटी कोशिश

कंबल वितरण के दौरान पार्वती तिवारी ने कहा –

लगातार बढ़ रही ठंड से खासकर बुजुर्ग और जरूरतमंद लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में यह प्रयास उन्हें रात के समय कुछ राहत देने के उद्देश्य से किया गया है।

कहा कि इस पहल से लाभान्वित लोगों ने उनके कार्य की सराहना करते हुए आशीर्वाद भी दिये।

मानवता और भाईचारे का संदेश

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह के सामाजिक कार्य न केवल ठंड से राहत पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं। इससे अन्य लोग भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने को प्रेरित होते हैं।

परिवारजनों की रही सक्रिय भागीदारी

इस सेवा कार्य में पार्वती तिवारी की माता हीरा देवी भी सक्रिय रूप से शामिल रहीं और स्वयं कंबल वितरण में सहयोग किया। वहीं भाजपा जिला क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक एवं उनके भाई आर्यन तिवारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और जरूरतमंदों की सहायता की।

सोशल मीडिया पर मिल रही सराहना

इस पहल को सोशल मीडिया पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। लोगों ने पार्वती तिवारी के इस कदम को मानवता और समाजसेवा की दिशा में प्रेरणादायी बताया है।

फोटो, वीडियो – बढ़ती ठंड में रक्सौल में कंबल वितरण अभियान, जरूरतमंदों को मिली राहत

Motihari |Raxaul | Blanket Distribution Drive in town Amid Rising Cold, Parvati Tiwari Provides Relief to the Needy.

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts