Homeछपरासरकार से मिले 10 हजार ₹ की सहायता से कैसे आत्मनिर्भर बनीं...

सरकार से मिले 10 हजार ₹ की सहायता से कैसे आत्मनिर्भर बनीं जानकी देवी

SHABD,छपरा, December 2, 

छपरा की जानकी देवी ने सरकार से मिली 10 हजार की सहायता से सिलाई का व्यवसाय शुरू किया। 7 हजार में मशीन और 3 हजार में कपड़ा खरीदकर आजीविका चला रहीं हैं। मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

02 दिसंबर, दिघवारा (सारण, बिहार) :

दिघवारा प्रखंड की रहने वाली जानकी देवी, जय गणेश सेल्फ-हेल्प ग्रुप (SHG) की एक सक्रिय जीविका दीदी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से महिला स्व-सहायता समूहों के लिए प्रदान की गई 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता का उपयोग कर अपनी सिलाई का व्यवसाय शुरू किया है।

प्राप्त राशि में से जानकी देवी ने 7 हजार रुपये में सेकंड-हैंड सिलाई मशीन खरीदी और 3 हजार रुपये में कपड़ा व अन्य आवश्यक सामग्री जुटाई। अब वह नियमित रूप से सिलाई का काम कर रही हैं और इसी के माध्यम से अपने परिवार की आजीविका सुदृढ़ कर रही हैं।

जानकी देवी ने कहा कि सरकारी सहायता से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वह अपने काम को और आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।

बाइट – जानकी देवी, जीविका दीदी

Caption :

छपरा की जानकी देवी ने सरकार से मिली 10 हजार की सहायता से सिलाई का व्यवसाय शुरू किया। 7 हजार में मशीन और 3 हजार में कपड़ा खरीदकर आजीविका चला रहीं हैं। मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Janki Devi became self-reliant with the help of ₹10,000, started a tailoring business. Video- SHABD,छपरा, December 2, 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular