spot_img
Friday, May 1, 2026
Homeबिहारबेतियाधान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई, सुखलही पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ...

धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई, सुखलही पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर

-

Bettiah| DPRO|

सुखलही पैक्स अध्यक्ष सुजीत कुमार को धान खरीद से हटाया गया |

वायरल ऑडियो पर गहन जांच

पश्चिम चम्पारण जिला प्रशासन ने दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित धान खरीद में 80 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन मांगने की खबर और सुखलही पैक्स अध्यक्ष व किसान के बीच वायरल ऑडियो को गंभीरता से लिया।

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच टीम ने मामले की तहकीकात की, जिसमें अपर समाहर्ता कुमार रविन्द्र, नरकटियागंज अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता तथा लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुजीत कुमार शामिल थे।

ऑडियो सत्यापित, पैक्स अध्यक्ष की अवैध वसूली की मंशा उजागर

जांच प्रतिवेदन में पुष्टि हुई कि 30 मिनट का मूल ऑडियो काट-छांट कर वायरल किया गया था, लेकिन इसमें सुनी गई आवाजें सही ही सुखलही पैक्स अध्यक्ष सुजीत कुमार और किसान अमित कुमार की हैं। दोनों पक्षों ने स्वीकार किया कि किसी अधिकारी ने कमीशन नहीं मांगा, बल्कि पैक्स अध्यक्ष 219-250 रुपये प्रति क्विंटल अपने खर्च के नाम पर किसानों से अवैध वसूली करने का प्रयास कर रहे थे।

तत्काल एफआईआर व पद से हटाने का आदेश

जांच रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने पैक्स अध्यक्ष सुजीत कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने और उन्हें धान अधिप्राप्ति कार्य से तुरंत हटाने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं होगा, जबकि अनियमितताओं पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

किसानों का शोषण अस्वीकार्य, पारदर्शिता सुनिश्चित

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि वायरल ऑडियो से सामने आए तथ्य गंभीर हैं और किसानों की कमाई पर बोझ डालना पूरी तरह अस्वीकार्य है। जिले में कानून का राज कायम रहेगा तथा दोषियों पर सख्ती बरती जाएगी। यह कार्रवाई धान खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने की प्रतिबद्धता दर्शाती है।

Bettiah |Immediate Action on Paddy Procurement Irregularities, FIR Against Sukhlahi PACS President.

Bettiah Action on Paddy Procurement Irregularities, FIR Against Sukhlahi PACS President.

Related articles

Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19
Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts