spot_img
Thursday, May 28, 2026
Homeबिहारपटनासम्राट चौधरी की प्रेस कॉन्फ़्रेंस : कानून-व्यवस्था पर बड़ी घोषणाएँ

सम्राट चौधरी की प्रेस कॉन्फ़्रेंस : कानून-व्यवस्था पर बड़ी घोषणाएँ

-

SHABD,पटना, November 25,

बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत बनाने के लिए किए गए कार्यों को अब और अधिक गति और मजबूती दी जाएगी।

25  नवंबर, पटना (पटना, बिहार):

 बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने आज प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने संबंधी कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत बनाने के लिए किए गए कार्यों को अब और अधिक गति और मजबूती दी जाएगी।

गृह मंत्री ने बताया कि स्कूलों और कॉलेजों के आसपास छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इस विशेष टीम का नाम ‘एंटी रोमियो स्क्वॉड’ रखा जाएगा।

जेल प्रशासन को लेकर उन्होंने कहा कि अब जेलों में बाहर से भोजन भेजने की अनुमति केवल डॉक्टर की स्वीकृति मिलने पर ही दी जाएगी। इसके साथ ही जेलों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को भी और सख्त किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर अभद्र या भड़काऊ टिप्पणियाँ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्री ने कहा कि अपराध पर राज्य में ज़ीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। अभी तक 400 माफियाओं की पहचान की जा चुकी है और कोर्ट के आदेश के आधार पर उनकी संपत्तियाँ जब्त की जाएँगी। जहाँ न्यायालय निर्देश देगा, वहाँ अपराधियों के घरों पर बुलडोज़र कार्रवाई भी की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट कहा — “अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई किसी भी स्तर पर नहीं रुकेगी।”

इस स्टोरी फोल्डर में : 

बाइट – सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री, बिहार सरकार

Caption :

बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत बनाने के लिए किए गए कार्यों को अब और अधिक गति और मजबूती दी जाएगी।

Patna Samrat Choudhary’s Press Conference Major Announcements on Law and Order. SHABD,पटना, November 25,

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts