spot_img
Sunday, December 7, 2025
Homeबिहाररोहतासमोकामा में अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा?

मोकामा में अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा?

-

SHABD,सासाराम, November 2,

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा—अनंत सिंह की गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई। प्रशासन साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर रहा है। सासाराम में उनका भव्य स्वागत हुआ।

02 नवंबर, सासाराम (रोहतास , बिहार) :

 राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने मोकामा में पूर्व विधायक और जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा –

“किसी भी घटना के बाद कानून अपना काम करता है। प्रशासन के अधिकारी कानून के अनुसार कार्रवाई करते हैं। यह कोई नई बात नहीं है। घटना के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई होती है और प्रशासन वही कर रहा है।”

बता दें कि मोकामा में दुलारचंद यादव की मौत के बाद बीती रात अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसको लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

उपेंद्र कुशवाहा इस समय अपनी धर्मपत्नी के चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए सासाराम में हैं। इस दौरान दिल्ली से आए कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

बाइट – उपेंद्र कुशवाहा (RLM सुप्रीमो)

Caption :

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा—अनंत सिंह की गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई। प्रशासन साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर रहा है। सासाराम में उनका भव्य स्वागत हुआ।

Rohtas | Upendra Kushwaha gave a statement on the arrest of Anant Singh in Mokama. SHABD,सासाराम, November 2,

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts