spot_img
Tuesday, May 12, 2026
Homeबिहारबेगूसराय"मस्जिद से आम मुसलमानों पर राजनैतिक फतवा जारी हुआ, तो मंदिरों से...

“मस्जिद से आम मुसलमानों पर राजनैतिक फतवा जारी हुआ, तो मंदिरों से भी उठेगी आवाज”- गिरिराज सिंह

-

SHABD,बेगूसराय, September 14,

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज बेगूसराय में आयोजित ‘युवा शंखनाद’ में मस्जिद से जारी किए जाने वाले राजनैतिक फतवों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “अगर मस्जिद से मौलवियों द्वारा आम मुसलमानों पर राजनैतिक फतवे जारी किए जाएंगे, तो फिर मंदिरों से भी आवाज उठेगी।” इधर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर निशाना साधा।

14 सितंबर, बेगूसराय:

बेगूसराय के प्रेक्षा गृह-सह-आर्ट गैलरी में भाजपा की ओर से ‘युवा शंखनाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मौलवियों द्वारा जारी किए जाने वाले ‘फतवों’ पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आम मुसलमानों पर राजनैतिक फतवा जारी करना बंद कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर मस्जिद से राजनैतिक फतवे जारी होंगे, तो फिर मंदिरों से भी आवाज उठेगी। उन्होंने जोर देकर कहा, “हम लोगों ने किसी भी योजना को देते समय हिंदू-मुस्लिम नहीं किया है। जो लाभ हिंदुओं को मिला, वही लाभ मुस्लिमों को भी दिया गया है।” 

इधर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अदालत ने सजा दी है, फिर भी लोग सवाल पूछते हैं कि उन्हें अपराधी क्यों कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लालू यादव पहले खुद मुख्यमंत्री बने, फिर अपनी पत्नी को बनाया, और अब अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रहे हैं, जो अब कभी पूरा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार विकास के लिए मिलकर काम कर रही है। उन्होंने जीएसटी दरों में कटौती का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी जरूरतों पर टैक्स कम कर दिया है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है।

इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, जिनमें विधायक कुंदन कुमार और विधान पार्षद सदस्य सर्वेश कुमार भी शामिल थे। 

वीडियो कैप्शन: भाजपा की ओर से बेगूसराय में आयोजित ‘युवा शंखनाद’ कार्यक्रम का उद्घाटन करते उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा और अन्य। कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।

If political Fatwa (decrees) are issued from mosques, then temples will also raise their voices- Giriraj Singh

Begusarai Central minister Giriraj Singh’s Message to Muslim Clerics: “If Political Fatwas are Issued from Mosques, Voices Will Rise from Temples” SHABD,बेगूसराय, September 14,

Begusarai Giriraj Singhs Message, Muslim Clerics, Political Fatwas Mosques, Voices Rise Temples

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts