spot_img
Monday, May 18, 2026
Homeबिहारअरेराज के बाद पकड़ीदयाल में भी मिठाई दुकानों पर छापेमारी, सेंपल जांच...

अरेराज के बाद पकड़ीदयाल में भी मिठाई दुकानों पर छापेमारी, सेंपल जांच के लिए भेजे गए

-

मोतिहारी। पकड़ीदयाल देश वाणी प्रतिनिधि।

पूर्वी चम्पारण ज़िला प्रशासन ने त्योहारी सीजन में मिलावटी और अशुद्ध मिठाइयों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

मोतिहारी के पकडीदयााल व मधुबन में मिठाई की दुकान में जाँच करते पदाधिकारिगण।

पकड़ीदयाल अनुमंडल पदाधिकारी ने पकड़ीदयाल और मधुबन नगर क्षेत्र की मिठाई दुकानों की जांच की, जहां से मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के सेंपल लिए गए।जांच के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी भी उपस्थित थे।

इससे पहले, अरेराज क्षेत्र में भी ओम स्वीट्स नामक मिठाई दुकान पर छापेमारी कर उसके कारखाने को सील किया गया था। दुकान संचालक पर एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें / पूरी खबर के लिए क्लिक करें-

दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन लगातार मिठाई दुकानों की जांच कर रहा है। 29 अक्टूबर 2024 की शाम, अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पकड़ीदयाल और मधुबन में कई मिठाई दुकानों की जांच की गई और वहां से सेंपल इकट्ठा किए गए।

जांच के दौरान, अनुमंडल पदाधिकारी ने मिठाई बनाने के स्थानों की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि मिठाई बनाने में मिलावट और अस्वास्थ्यकर सामग्री का उपयोग न करें। ऐसा न करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जांच के दौरान खाद्य निरीक्षक को सैंपल कलेक्ट कर उसकी जांच कराने एवं प्राप्त रिपोर्ट पर विधि संवत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जांच के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी भी उपस्थित थे।

After Areraj, raids were conducted on sweet shops in Madhuban Pakridayal also, samples were sent for testing.

Related articles

Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts