Bettiah | अनिल शर्मा |
मझौलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 727 पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया चौक के समीप बोलेरो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में तुरंत आग लग गयी और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलकर राख हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक व्यास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। वे पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना अंतर्गत भटहा वार्ड संख्या 4 निवासी विलास यादव के पुत्र बताये जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के संबंध में प्राप्त सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुँची। सब इंस्पैक्टर प्रमोद कुमार ने घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलवाकर बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो और जली बाइक को जब्त कर जाँच शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ देर तक हाई-वे पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। स्थानीय पुलिस ने वाहन चालकों से संयम बरतने की अपील की हैं।
Bettiah | Majhaulia | Speed wreaks havoc on NH-727: Youth critical in horrific collision between Bolero and bike, bike reduced to ashes.



