HomeBIHARमोतिहारीविश्वकर्मा जयंती पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ‘सिक्योरिटी हब’ का शुभारंभ

विश्वकर्मा जयंती पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ‘सिक्योरिटी हब’ का शुभारंभ

*जेपी स्कूल के समीप नागा रोड में खुला प्रतिष्ठान, सीसीटीवी, ईपीबीएक्स, ऑटो डोर लॉक समेत आधुनिक सुरक्षा प्रणालियां होंगी उपलब्ध

रक्सौल।अनिल कुमार। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को शहर के नागा रोड, जेपी स्कूल के समीप ‘सिक्योरिटी हब’ का पंडित रामचन्द्र पाण्डेय के संयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शुभारंभ हुआ। पूजन-अर्चन के बाद प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में शुभचिंतक एवं गणमान्य लोग शामिल हुए और प्रतिष्ठान के संचालक सुबोध कुमार गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।

सिक्योरिटी हब में घर, दुकान, कार्यालय एवं संस्थानों की सुरक्षा से संबंधित आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरा, ईपीबीएक्स, ऑटो डोर लॉक समेत विभिन्न प्रकार की सुरक्षा प्रणालियों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। संचालक के अनुसार ग्राहकों को आधुनिक तकनीक आधारित सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान का प्रमुख उद्देश्य है।

‘आधुनिक दौर में सुरक्षा के लिए तकनीक जरूरी’

प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने संचालक सुबोध कुमार गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण और तकनीकी दक्षता के प्रतीक हैं। ऐसे पावन अवसर पर आधुनिक सुरक्षा तकनीक से जुड़े प्रतिष्ठान का शुभारंभ होना विशेष महत्व रखता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में घर, प्रतिष्ठान, कार्यालय एवं संस्थानों की सुरक्षा को लेकर आधुनिक तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है। सीसीटीवी से लेकर ऑटोमेशन आधारित सुरक्षा उपकरण तक, तकनीक लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सिक्योरिटी हब के माध्यम से रक्सौल एवं आसपास के लोगों को सुरक्षा संबंधी आधुनिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि सृजन, कौशल, तकनीक और नवाचार के प्रति सम्मान का भी अवसर है। उन्होंने सुबोध कुमार गुप्ता को नई पहल के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों में संतोष कुमार, मुकेश कुमार एवं गुड्डू सिंह समेत नगर के गणमान्य नागरिक भी सुबोध कुमार गुप्ता को प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई दी तथा सफलता की मंगलकामना की।

फोटो -विश्वकर्मा जयंती पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ‘सिक्योरिटी हब’ का शुभारंभ

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular