HomeBIHARबेतियासत्याग्रह एक्सप्रेस से मोबाइल चुराकर भाग रहा युवक धराया,दो मोबाइल बरामद

सत्याग्रह एक्सप्रेस से मोबाइल चुराकर भाग रहा युवक धराया,दो मोबाइल बरामद

Bettiah, रवि कुमार मिश्रा।

​बेतिया/नरकटियागंज। ​रक्सौल से आनंद विहार जा रही 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस में शनिवार को एक रेल यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे बदमाश को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने हरिनगर स्टेशन पर धर दबोचा। पकड़े गए आरोपित की पहचान बगहा (पुलिस जिला) के नवका टोला, डोम टोली निवासी देवेंद्र राम (24 वर्ष) के रूप में हुई है।

​आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि पीड़ित रेल यात्री राधा मोहन पासवान के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की है, जब हरिनगर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान आरोपित देवेंद्र राम ने यात्री राधा मोहन पासवान की जेब से मोबाइल निकाल लिया और ट्रेन से उतरकर भागने लगा। यात्री के शोर मचाते ही स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षी नीरज कुमार, संतोष कुमार और जीआरपी के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपित के पास से चोरी किया गया ओप्पो कंपनी का एक टचस्क्रीन स्मार्टफोन और आईटेल कंपनी का एक कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। बरामद दोनों मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular