HomeBIHARबेतियानरकटियागंज में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री की 10वीं पुण्यतिथि...

नरकटियागंज में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई

Bettiah.रवि कुमार मिश्रा

बेतिया/नरकटियागंज। प्रखंड क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों ने रविवार को पूर्व महामंत्री, फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन श्रीकांत लाभ की 10वीं पुण्यतिथि हरदिया चौक के समीप रेलवे परिसर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में पूरी श्रद्धा और नम आंखों के साथ मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्येंद्र धर दुबे ने की। इस दौरान​ जिलाध्यक्ष एवं अन्य विक्रेताओं ने स्वर्गीय श्रीकांत लाभ के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ​मौके पर मौजूद प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष चंद्र गुप्ता आदि ने स्व. लाभ के योगदान को याद करते हुए कहा, स्व. श्रीकांत लाभ हमारे संगठन के मुख्य स्तंभ और मार्गदर्शक थे। उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए दिन-रात कड़ा परिश्रम किया। पूरे प्रदेश में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन को एक सूत्र में बांधने और एक संगठित रूप देने में उनका बहुमूल्य योगदान रहा, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

​इस श्रद्धांजलि सभा में संघ के ​समी अहमद ,उमेश कुमार,​मुजम्मिल अंसारी,​सुखाड़ी पासवान,गंगा चौबे,दशरथ बैठा, ​रामनाथ प्रसाद,सतन प्रसाद कुशवाहा,​संजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular