HomeBIHARमोतिहारीसेवा संकल्प अभियान: बैरिया फुरसतपुर में विशेष विकास शिविर का आयोजन, जरूरतमंदों...

सेवा संकल्प अभियान: बैरिया फुरसतपुर में विशेष विकास शिविर का आयोजन, जरूरतमंदों को मिले योजनाओं के लाभ

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को मोतिहारी के बैरिया फुरसतपुर में एक विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन मोतिहारी के सांसद और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है जब उनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इस शिविर में बिहार सरकार के 16 विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम जनता को योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रम संसाधन विभाग की ओर से कल्याणकारी योजनाओं के तहत मृत श्रमिक की आश्रित रमा देवी को 2 लाख रुपये का मृत्यु लाभ और मंजू देवी को 50 हजार रुपये का विवाह सहायता अनुदान चेक प्रदान किया गया, साथ ही 10 नए श्रम कार्ड भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर बिहार राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, डिप्टी मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद, भाजपा नेता अखिलेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular