HomeBIHARमोतिहारीसारण शिक्षक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 69 में से 64 मतदाताओं...

सारण शिक्षक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 69 में से 64 मतदाताओं ने किया मतदान

*बूथ संख्या 42 पर सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, अधिकारियों की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया

रक्सौल।अनिल कुमार। सारण शिक्षक निर्वाचन चुनाव को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या 42 पर शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई थीं। पूरे मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया पर भी नजर रखी गई। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित बूथ संख्या 42 पर कुल 69 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 64 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस संबंध में ब्राजाइटिंग ऑफिसर सह बंजरिया अंचलाधिकारी कृष्ण प्रसाद सिंह ने बताया कि सारण शिक्षक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों एवं जवानों की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी कराई गई। मौके पर एसआई लालबहादुर, दीनदयाल प्रसाद, विकास कुमार पासवान सहित अन्य पुलिस जवान उपस्थित रहे।

फोटो -सारण शिक्षक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 69 में से 64 मतदाताओं ने किया मतदान

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular