35 मतदाताओं में से 26 ने किया मताधिकार का प्रयोग, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
माला सिन्हा
पीपराकोठी : अंचल कार्यालय परिसर में विधान परिषद सारण शिक्षक निर्वाचन के लिए बनाए गए बूथ संख्या 24 पर शुक्रवार को 74.29 प्रतिशत मतदान हुआ. बूथ पर कुल 35 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 26 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस प्रकार मतदान प्रतिशत 74.29 रहा. मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी. वहीं, प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी तरह सतर्क रहे. सुरक्षा व्यवस्था की कमान सदर-2 के एसडीपीओ जीतेश पांडेय संभाल रहे थे. उनके नेतृत्व में मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई। प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.



