रक्सौल।अनिल कुमार। पुलिस स्मृति दिवस” पर 47वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल रक्सौल में “स्मृति परेड” का आयोजन किया गया
इस दौरान सर्वप्रथम श्री संजय पाण्डेय, कमांडेंट, 47वीं वाहिनी, एस.एस.बी., रक्सौल ने “अमर जवान स्मारक” पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर जवानों को नमन किया तथा दिनांक-01.09.25 से 31.08.26 के बीच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं राज्य पुलिस में शहीद होने वाले वीर जवानों के नाम पढ़कर सुनाए और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की ; साथ ही “हॉट स्प्रिंग्स” की ऐतिहासिक घटना (21 अक्टूबर 1959) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश की शांति और अखंडता के लिए अमर जवानों ने जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, उसकी गरिमा को बनाए रखना और उस विरासत को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाना अब हमारी जिम्मेदारी है।
तत्पश्चात उपस्थित अधिकारीगण सहित समस्त बलकर्मियों ने मौन धारण कर कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी अमर पुलिसकर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की l
फोटो-पुलिस स्मृति दिवस” पर 47वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल रक्सौल में “स्मृति परेड” का आयोजन किया गया



