HomeBIHARमोतिहारीगांधी जयंती पर शिवमंदिर प्रांगण में नुक्कड़ नाटक

गांधी जयंती पर शिवमंदिर प्रांगण में नुक्कड़ नाटक

-सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, विधायक प्रमोद कुमार भी रहे मौजूद

फोटो : गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते विधायक प्रमोद कुमार व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते कलाकार

माला सिन्हा

पीपराकोठी : शिवमंदिर प्रांगण में गांधी जयंती पर शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक हुआ. राज्य सरकार के इस आयोजन में कलाकारों ने सरकारी योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी दी, जिससे लोगों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि गांधीजी का जीवन सेवा, स्वच्छता और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान को समर्पित था. उनका सपना था कि विकास का लाभ समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे. केंद्र सरकार की योजनाएं इसी उद्देश्य को बढ़ा रही हैं. विधायक ने लोगों से गांधीजी के विचारों को अपनाने और स्वच्छता, सेवा व सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सजग रहने की अपील की. कार्यक्रम के बाद उन्होंने महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान में गांधीजी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उपेंद्र चौधरी, गौरीशंकर साह, रविंद्र सहनी, उमाशंकर शर्मा, गुंजन प्रकाश, राजू सिंह पटेल, संजय गिरी, बिंदा पंडित, रंजन गुप्ता, राजेश साह समेत कई जीविका दीदियां मौजूद थीं. वहीं दूसरी तरफ 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान के अंतर्गत 02 अक्टूबर, स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वाहिनी मुख्यालय एवं सभी समवायों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों द्वारा विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया. साथ ही, लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के प्रति भी सभी कार्मिकों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान वाहिनी मुख्यालय एवं सभी समवायों में कार्मिकों द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई. सभी ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा कार्यस्थल, आवासीय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular