spot_img
Monday, April 27, 2026
HomeBig Breakingनई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़: 18 की मौत बिहार के 9 लोग...

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़: 18 की मौत बिहार के 9 लोग शामिल, helpline 9873617028/011-23501207

-

समस्तीपुर के 3, नवादा के 2, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर और बक्सर के 1-1 व्यक्ति की मृत्यु

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कल रात हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। इस घटना में बिहार के 9 लोगों की जान गयी।

उत्तर रेलवे ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 देने की घोषणा की है।

घायलों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बारे में जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:
📞 9873617028
📞 011-23501207

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार:

  • समस्तीपुर – 3 लोगों की मृत्यु
  • नवादा – 2 लोगों की मृत्यु
  • पटना, वैशाली, बक्सर व मुजफ्फरपुर – 1-1 व्यक्ति की मृत्यु

मुआवजा और सहायता राशि

उत्तर रेलवे ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की:

  • मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख
  • गंभीर घायलों को ₹2.5 लाख
  • मामूली घायलों को ₹1 लाख

रेलवे दूर-दराज के मृतकों के शव उनके गृहनगर भेजने की भी व्यवस्था कर रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 देने की घोषणा की है। बिहार सरकार ने दिल्ली के अधिकारियों से संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

जांच समिति का गठन

इस घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। उत्तर रेलवे ने दो सदस्यीय जांच समिति बनाई है:

  1. पंकज गंगवार – प्रिंसिपल चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर, नॉर्दर्न रेलवे
  2. नरसिंह दास – प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर, नॉर्दर्न रेलवे

दिल्ली पुलिस भी भगदड़ के कारणों की जांच के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है।

घायलों के लिए हेल्पलाइन नंबर

घायलों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बारे में जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:
📞 9873617028
📞 011-23501207

Related articles

Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23
Video thumbnail
रक्सौल | बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, नाबालिग लड़की को साहिल के चंगुल से कराया मुक्त
00:48
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर पर ASP Hemant Singh की रेड, 45 लाख नकद के साथ एक गिरफ्तार
00:13
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर, पुलिस-एसएसबी की रेड, 45 लाख नकद साथ एक गिरफ्तार,ASP Hemant Singh-
02:31
Video thumbnail
21 April 2026
00:18

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts