spot_img
Wednesday, January 28, 2026
HomeBig Breakingपूरे देश में उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा है...

पूरे देश में उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा है 77वां गणतंत्र दिवस

-

SHABD,AIR DELHI, January 26, 

Photo- PIB

इस वर्ष के गणतंत्र दिवस का मुख्य विषय ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम’ और ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ रहा। समारोह का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाने के साथ शुरू हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने स्‍मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

देश आज पूरे हर्षोल्लास से 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ से गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व कर तिरंगा फहराया।

इस वर्ष के गणतंत्र दिवस का मुख्य विषय ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम’ और ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ रहा। समारोह का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाने के साथ शुरू हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने स्‍मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में देशभर से आए विभिन्न आमंत्रित अतिथियों ने इस वर्ष के उत्सव को सार्थक बनाया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु परेड के मुख्य अतिथियों, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन के साथ एक औपचारिक बग्गी में कर्तव्य पथ पहुंचीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ और 21 तोपों की सलामी दी गयी। 90 मिनट की परेड में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की तीस झांकियां प्रदर्शित की गयीं। इन झांकियों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्षों और सभी क्षेत्रों में बढ़ती आत्मनिर्भरता के साथ देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया गया।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की प्रमुख हथियार प्रणालियों की प्रतिकृतियों को प्रदर्शित करने वाली त्रि-सेवा झांकी परेड के मुख्य आकर्षणों में रही। राष्ट्रपति मुर्मु ने भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया।  परेड के दौरान ढाई हजार से अधिक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। 

New Delhi | The 77th Republic Day is being celebrated with enthusiasm and pride across the country.

New Delhi 77th Republic Day being celebrated with enthusiasm and pride across the country.

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts