spot_img
Monday, June 1, 2026
HomeBreaking26 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ नेपाल निवासी ...

26 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ नेपाल निवासी राज हुसैन गिरफ़्तार

-

रक्सौल। अनिल कुमार।

एसपी स्वर्ण प्रभात के दिशा-निर्देश पर रक्सौल पुलिस और एएलटीएफ (Anti liquor task force ) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 26 लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित युवक कथित तस्कर नेपाल निवासी राज हुसैन बताया गया है।

छापेमारी का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार कर रहे थे। रक्सौल थाना क्षेत्र के सैनिक रोड में कोइरीया टोला के पास की गई इस छापेमारी में 1 किलो 500 ग्राम चरस, 100 ग्राम ब्राउन शुगर, 22 पीस कोरेक्स सिरप, 32 पीस कोरेक्स सिरप के उपयोग किए गए डब्बे, एक नेपाली मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के पर्सा जिला अंतर्गत वीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र के मुरली निवासी राज हुसैन के रूप में हुई है।

बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुल कीमत लगभग 26 लाख रुपये आंकी गई है। इस संबंध में रक्सौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Raj Hussain, a Nepal resident, arrested with narcotics worth ₹26 lakh photos- deshVani

फोटो: गिरफ्तार नेपाली तस्कर राज हुसैन।

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts