spot_img
Wednesday, February 4, 2026
Homeबिहारशिक्षक दिवस: एमजीसीयूबी में छात्रों को मिला सफलता का मंत्र

शिक्षक दिवस: एमजीसीयूबी में छात्रों को मिला सफलता का मंत्र

-

Motihari | अमन दीप की रिपोर्ट।

मोतिहारी। महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCUB), मोतिहारी के मीडिया अध्ययन विभाग में गुरुवार को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा सहित संकाय सदस्य डॉ. साकेत रमन, डॉ. परमत्मा कुमार मिश्रा, डॉ. उमा यादव, डॉ. सुनील दीपक घोडके तथा अतिथि आचार्य आयुष आनंद और मयंक भारद्वाज उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गयी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया उद्योग में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, सकारात्मक आदतें और निरंतर अभ्यास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी छात्र में विशेष प्रतिभा है—चाहे वह फोटोग्राफी हो या कंटेंट राइटिंग—तो विभाग उनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें त्वरित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करेगा।

डॉ. झा ने यह भी कहा कि अब विभाग में विद्यार्थियों के लिए कैमरा, कंप्यूटर सेटअप, एडिटिंग सेटअप उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही हाल ही में न्यूज़ रूम स्टूडियो की स्थापना की गई है, जहाँ एंकरिंग और पॉडकास्ट वर्कशॉप का आयोजन होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इन संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग करें, क्योंकि पहले यह सुविधाएँ उपलब्ध नहीं थीं।

अपने प्रेरक संबोधन में डॉ. झा ने कहा—

“मैं सर्वपल्ली राधाकृष्णन नहीं हूँ, लेकिन मैं कुछ मूलभूत बातें जरूर सिखा सकता हूँ, जो आपके पेशेवर जीवन में बेहतर भविष्य निर्माण के लिए सहायक सिद्ध होंगी।”

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और बेहतर जीवन एवं करियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन लेने का संकल्प लिया।

Motihari | Teachers’ Day: Students at MGCUB Receive the Mantra of Success

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts