HomeBIHARमोतिहारी: एसएसबी-पुलिस की दबिश में 1.005 किलो चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी: एसएसबी-पुलिस की दबिश में 1.005 किलो चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Motihari |अनिल कुमार|

नेपाल से मोटरसाइकिल पर चरस लेकर आ रहे तस्कर मेवालाल राम को खदेड़कर दबोचा

मोतिहारी। 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मिली सूचना के आधार पर चंद्रमण सीमा चौकी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1.005 किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।एसएसबी और पुलिस ने सैनिक रोड के समीप नाकाबंदी की थी।इसी दौरान नेपाल की तरफ से मोटरसाइकिल से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, जिसे सुरक्षाबलों ने खदेड़कर दबोच लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम मेवालाल राम, निवासी झिटकहिया, थाना आदापुर बताया।तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद कैरी बैग से दो पैकेटों में रखा 1.005 किलोग्राम चरस बरामद किया गया।कड़ाई से पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह चरस की यह खेप नेपाल के सतगंज से लाकर झिटकहिया निवासी बलराम गिरि को देने जा रहा था।सुरक्षाबलों ने ज़ब्त मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार तस्कर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए महुआवा थाने को सुपुर्द कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular