spot_img
Wednesday, February 4, 2026
Homeबिहारमोतिहारीएटीएम बदलकर उड़ा दिए 62 हजार रुपए, पीड़ित ने थाने में दी...

एटीएम बदलकर उड़ा दिए 62 हजार रुपए, पीड़ित ने थाने में दी लिखित शिकायत

-

Motihari | रक्सौल| अनिल कुमार|


रक्सौल अनुमंडल के आदापुर प्रखंड के माघी बरवा गांव निवासी बीरेंद्र प्रसाद यादव के साथ एटीएम कार्ड बदलकर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, वे शुक्रवार को आवश्यक सामान की खरीदारी करने रक्सौल बाजार आए थे। इस दौरान कुछ नकद की जरूरत पड़ने पर वे मेन रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसा निकालने पहुंचे।

दो युवकों ने चतुराई से बदला कार्ड-

एटीएम बूथ पर पहले से मौजूद दो युवकों ने जल्द पैसा निकालने की बात कहते हुए पीड़ित से मशीन का उपयोग करने का आग्रह किया। इसी दौरान दोनों ने चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और पिन नंबर देख लिया। दोनों युवक कार्ड बदलने के बाद मौके से फरार हो गए।

मोबाइल पर आने लगे निकासी के संदेश-

कुछ देर बाद बीरेंद्र प्रसाद यादव के मोबाइल फोन पर लगातार कैश निकासी के संदेश आने लगे। जानकारी के अनुसार, ठगों ने 10-10 हजार रुपए की चार बार और 22 हजार रुपए की एक बार, इस तरह कुल 62 हजार रुपए विभिन्न एटीएम और पॉस मशीनों के माध्यम से निकाल लिए।

शिकायत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस-

पीड़ित ने बताया कि यह पैसा उन्होंने मेहनत से जमा किया था, जिसे एक झटके में ठगों ने उड़ा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पीड़ित की लिखित शिकायत प्राप्त हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।


Motihari | Raxaul | ₹62,000 Stolen in ATM Card Swap Fraud

Victim Files Official Complaint

A victim has submitted a written complaint to the local police station after being defrauded of ₹62,000. The theft occurred when unidentified individuals managed to swap the victim’s ATM card, subsequently withdrawing the cash from their account.

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts