spot_img
Wednesday, June 3, 2026
HomeBreakingराम नवमी पर भारत विकास परिषद रक्सौल ने किया कन्या पूजन व...

राम नवमी पर भारत विकास परिषद रक्सौल ने किया कन्या पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन

-

रक्सौल। अनिल कुमार। चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर रविवार को भारत विकास परिषद, रक्सौल शाखा की ओर से आर्य समाज रोड स्थित मित्तल निवास परिसर में भव्य कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व महिला एवं बाल विकास संयोजिका श्रीमती बी.एस. दास ने किया। उनके साथ सीमा गुप्ता, किरण गुप्ता, अरुणिमा जायसवाल, मीना देवी, गंगा देवी और शांभवी जायसवाल ने 30 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें उपहार, फल, पठन सामग्री एवं प्रसाद वितरित किया। कन्याओं के चरण धोकर उनका श्रृंगार किया गया और मंत्रोच्चारण के बीच उन्हें मां दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजा गया।

इस अवसर पर परिषद के सचिव डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं संयोजिका श्रीमती बी.एस. दास ने संयुक्त रूप से मां दुर्गा की पूजा की। उन्होंने नारी शक्ति के महत्व पर बल देते हुए बेटियों के सम्मान व सुरक्षा की आवश्यकता को रेखांकित किया।

मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने कन्याओं को संबोधित करते हुए उन्हें देश व समाज की रीढ़ बताया और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा संस्कारों के महत्व पर जोर दिया।

कन्या पूजन के पश्चात मुख्य पथ स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की सफलता में परिषद के ध्रुव सर्राफ, रमेश अग्रवाल, योगेन्द्र प्रसाद, सुरेश धानोठिया, अरविंद जायसवाल सहित कई सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Ram Navami: Bharat Vikas Parishad Raxaul Organizes Kanya Pujan and Grand Bhandara

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts