HomeUncategorizedश्रीमद्भागवत महापुराण कथा महायज्ञ में 22 तक होगा कथा वाचन, निकली शोभायात्रा

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा महायज्ञ में 22 तक होगा कथा वाचन, निकली शोभायात्रा

गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य यात्रा, 22 फरवरी तक होगा कथा वाचन

Motihari/ Raxaul boarder area BigCulturalNewsToday by | बबिता शंकर | देश वाणी |आदापुर|
भगवान के प्रति भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक विकास के लिए आदापुर प्रखंड के नकरदेई में सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

भक्तों ने गाजे-बाजे और भक्ति गीतों की धुन पर नृत्य करते हुए शोभायात्रा निकाली, जो नकरदेई पंचायत के विभिन्न गांवों से होकर मिडिल स्कूल के समीप निर्मित यज्ञ स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा का नेतृत्व ब्रजभूषण गिरि ने किया।

पं. सुबोधमणि त्रिपाठी द्वारा 22 फरवरी तक संध्या बेला में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। साथ ही, प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

शोभायात्रा में स्थानीय थाना के सुरक्षाकर्मी, ग्रामीण रामनाथ प्रसाद, विनोद महतो, सुभाष महतो, रामायण प्रसाद, शिवध्यान प्रसाद, जगदीश पंडित, अनिल गिरि सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular