spot_img
Wednesday, February 11, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी में लाखों रुपये जब्त, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रशासन की...

मोतिहारी में लाखों रुपये जब्त, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

-

Motihari |निखिल विजय कुमार सिंह|


प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी, प्रत्याशियों के सहयोगियों पर कड़ी नजर

मोतिहारी। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए रविवार को प्रचार समाप्त हो गया। इस दौरान चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों और उनके सहयोगियों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई उम्मीदवार मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धन का प्रयोग न करे।

छतौनी में घर पर छापेमारी, पांच लाख से अधिक नकद बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के छतौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। छतौनी पुलिस टीम, फ्लाइंग स्कॉड टीम और आईटीबीपी के संयुक्त अभियान में मठिया डीह निवासी कृष्ण लाल राय, पिता–दारोगा राय के घर पर छापेमारी की गयी।

तलाशी में घर से 5 लाख 34 हजार 300 रुपये नकद बरामद हुए। पैसे के स्रोत की जांच जारी है और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जितना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान 3.25 लाख की जब्ती

वहीं, जितना थाना पुलिस ने बताया कि SST टीम द्वारा झांझड़ा चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान 3 लाख 25 हजार रुपये नकद जब्त किये गये हैं। तत्काल अधिकारियों द्वारा आय के स्रोत की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

चुनाव आयोग के सख्त निर्देश पर सतर्क प्रशासन

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए जिले भर में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


मोतिहारी में लाखों रुपये जब्त, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Motihari Lakhs of rupees seized in Motihari, major action by the administration on the last day of election campaigning.

Motihari Lakhs of rupees seized in East Champaran, last day of election campaigning. major action by the administration on the last day of election campaigning.

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts