Saturday, February 21, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी : जिला प्रशासन की टीम ने यूनिवर्सिटी को दी मात, डीईओ...

मोतिहारी : जिला प्रशासन की टीम ने यूनिवर्सिटी को दी मात, डीईओ व सहायक निदेशक का तूफानी अद्ध शतक

-

Motihari। अमन दीप।

मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर शनिवार को एक रोमांचक टी-12 क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया। इस मैत्री मैच में जिला प्रशासन की टीम ने अपने शानदार खेल का जादू दिखाते हुए यूनिवर्सिटी की टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी।

-डीईओ राजन गिरी और सहायक निदेशक अक्षय कुमार ने जड़े तूफानी अर्धशतक।
- जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित राज ने अपनी गेंदबाजी से यूनिवर्सिटी टीम को बांधा।
-136 रनों के लक्ष्य को जिला प्रशासन ने 4 विकेट खोकर किया हासिल।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 136 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी जिला प्रशासन की टीम ने महज 4 विकेट खोकर 138 रन बना लिये और जीत दर्ज की। मैच के मुख्य आकर्षण जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राजन गिरी और सहायक निदेशक (बाल संरक्षण इकाई) अक्षय कुमार रहे। दोनों ने अपनी तूफानी अर्धशतकीय पारियों से मैदान के हर कोने में चौकों-छक्कों की बरसात कर दी और मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया।

गेंदबाजी में जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित राज ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और यूनिवर्सिटी के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इस मुकाबले में जिला प्रशासन की टीम से असिस्टेंट एसपी हेमंत सिंह, जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार, अतुल रंजन, राजीव कुमार, आदित्य और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, तुरकौलिया शाखा से ईशांत कुमार ने अपनी सहभागिता निभायी।

मैच के उपरांत जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार ने इस शानदार जीत पर पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा-

“मैदान पर दिखा प्रशासनिक टीम का यह तालमेल और एकजुटता ही जीत की मुख्य वजह बनी। यह मुकाबला न केवल खेल के रोमांच से भरा था, बल्कि विभिन्न विभागों के बीच सकारात्मक कार्यसंस्कृति का भी एक अनुपम उदाहरण रहा।”

Motihari | District administration team defeated the ( MGCUB) university, DEO and assistant director scored stormy half centuries.

Related articles

Video thumbnail
रक्सौल में तस्करी के आरोप में नेपाली नागरिक गिरफ्तार।
00:20
Video thumbnail
औरंगाबाद | तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर मौत, PBSHABD, 15 February 2026
00:23
Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts