HomeBIHARमीडिया अध्ययन के अरमान ने यूजीसी नेट, प्रतीक - श्रेया ने पी-एच.डी....

मीडिया अध्ययन के अरमान ने यूजीसी नेट, प्रतीक – श्रेया ने पी-एच.डी. किया क्वालीफाई

मोतिहारी: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नेट की जून-2026 की परीक्षा पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय से उत्तीर्ण की है। मीडिया अध्ययन विभाग के स्नातकोत्तर 2024-26 बैच के छात्र अरमान अली ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय से सहायक प्राध्यापक एवं पी-एच.डी. में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है। वहीं, स्नातकोत्तर 2023-25 बैच के छात्र रहे प्रतीक कुमार ने भी पी-एच.डी. में प्रवेश के लिए क्वालीफाई किया है।
प्रतीक वर्तमान में ‘प्रभात खबर’ की डिजिटल शाखा में सेंट्रल सोशल डेस्क के एसएमएस ऑफिसर पद पर रांची में कार्यरत हैं और नौकरी करते हुए नेट की परीक्षा पास की है तथा श्रेया स्नातकोत्तर 2024-2 बैच के छात्रा रही है।इस उपलब्धि पर केविवि के कुलपति डॉ. संजय श्रीवास्तव ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से हर साल नेट की परीक्षा बच्चे पास कर रहे हैं और यह पूरे विश्वविद्यालय परिवार और मीडिया अध्ययन विभाग के लिए गौरव का विषय है।
विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार भगत ने कहा कि कड़ी मेहनत और विभाग के सभी प्राध्यापकों के उचित मार्गदर्शन का यह परिणाम है। विभाग सहित पूरा विवि इस उपलब्धि से गौरवान्वित है। स्कूल ऑफ सीएस एंड आईसीटी के अधिष्ठाता प्रो. अरविंद शुक्ला, विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजनी कुमार झा, सहायक आचार्य डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ. साकेत रमण, डॉ. सुनील दीपक घोडके, डॉ. उमा यादव और डॉ. मयंक भारद्वाज ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular