HomeBIHARमोतिहारीकॉलेज रोड निर्माण शुरू नहीं होने पर छठ बाद धरना-प्रदर्शन करेगा युवा...

कॉलेज रोड निर्माण शुरू नहीं होने पर छठ बाद धरना-प्रदर्शन करेगा युवा सहयोग

*निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो छात्र-छात्राओं के साथ अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

रक्सौल।अनिल कुमार। खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय (के.सी.टी.सी. कॉलेज), रक्सौल जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर युवा सहयोग दल ने आंदोलन का निर्णय लिया है। संगठन के अध्यक्ष चौहान साजन सिंघानिया ने बताया कि कॉलेज रोड निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय विधायक को कई बार सूचना देने और समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में आयोजित बैठक में युवा सहयोग दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि छठ महापर्व के बाद भी कॉलेज रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो संगठन के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस पहल नहीं हुई तो युवा सहयोग दल के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज रोड निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे।

अध्यक्ष चौहान साजन सिंघानिया ने कहा कि कॉलेज रोड की बदहाल स्थिति और लगातार जलजमाव के कारण विद्यार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत एवं मांग रखने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। अब संगठन इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

बैठक में शामिल प्रतिनिधिमंडल में युवा सहयोग दल के उपाध्यक्ष हर्षित रौनियर, समरजीत मिश्रा, मुकेश भारती, महासचिव मुकेश पटेल ,विकेश कुमार, राजकिशोर प्रजापति,घनश्याम गुप्ता,सूरज पटेल,सतीश केशरी, पुरुषोत्तम पटेल,मो. मुस्तफा,राजन जयसवाल,अनुराग कु. ठाकुर,कृष्ण कु. गुप्ता,अंकित मिश्रा,मनीष कुमार, पिंटू कुमार, भोला कु. सिंह, अभिजीत पटेल

कॉलेज अध्यक्ष अमित कु. यादव, अनुराग कुमार,रौशन मिश्रा,गौतम बनिया,रवि कुमार,ऋषू चौधरी, अजीत मोदी,विकास कुमार,अर्जुन कुमार, कन्हैया कुमार झा,पप्पू यादव, राहुल कुमार,धीरज कुमार,सुमित कुमार, संजीत कुमार शुभम् कुमार मनी यदुवंशीअरुण कुमार, रोहित गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

युवा सहयोग दल ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि छात्रहित और जनहित को ध्यान में रखते हुए कॉलेज रोड का निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराया जाए। संगठन का कहना है कि उसका उद्देश्य किसी के विरोध में राजनीति करना नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान कराना है।

फोटो -कॉलेज रोड निर्माण शुरू नहीं होने पर छठ बाद धरना-प्रदर्शन करेगा युवा सहयोग

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular