HomeBIHARमोतिहारीखेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

माला सिन्हा

पीपराकोठी : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना एवं कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत जसौली पंचायत के बंगरा गांव में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कुल 102 किसानों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया, जिनमें 35 महिलाएं शामिल थीं. कार्यक्रम में महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने ‘खेत बचाओ अभियान’ के उद्देश्यों एवं इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए किसानों को जैविक खेती अपनाने की सलाह दी. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के फसल अनुसंधान प्रभाग के प्रमुख डॉ. संजीव कुमार ने रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग, समेकित कृषि प्रणाली एवं फसल विविधीकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया. वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने फसलों में रोग एवं कीट प्रबंधन तथा सिंचाई प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर किसानों को जानकारी दी. वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक कुमार ने कृषिवानिकी के महत्व, इसके लाभ तथा कृषि प्रणाली में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया. इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनूप दास ने अपने संदेश में किसानों से मृदा स्वास्थ्य के संरक्षण, कृषि संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा सतत कृषि के लिए वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular