HomeBIHARबेतियाइलाज कराने बेतिया जा रहे तीन लोग को पीछे से बाइक ने...

इलाज कराने बेतिया जा रहे तीन लोग को पीछे से बाइक ने मारी टक्कर; तीन घायल, एक घायल महिला बेतिया रेफर।

देश वाणी।लौरिया।

लौरिया-बेतिया मुख्य मार्ग एनएच-727 पर परसा मठिया चौक के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक से इलाज कराने बेतिया जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. आई. हक ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

इलाज के दौरान सबरून खातून की हालत गंभीर पाए जाने पर चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। वहीं, अन्य दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

घायलों की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के सितवापुर निवासी चोकट मियां के 24 वर्षीय पुत्र अख्तर अली, नंदपुरा निवासी गुड्डू शेख की 32 वर्षीय पत्नी सबरून खातून तथा रामनगर थाना क्षेत्र के सोनखर निवासी फेकू अंसारी की 40 वर्षीय पत्नी समीना खातून के रूप में हुई है।

अज्ञात बाइक सवार की तलाश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से तेजी से फरार हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular