HomeBIHARमोतिहारीदिल्ली छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की शानदार जीत पर मोतिहारी में जश्न,...

दिल्ली छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की शानदार जीत पर मोतिहारी में जश्न, स्वामी विवेकानंद पार्क में गूंजे नारे

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बड़ी जीत पर मोतिहारी के राजा बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष आयोजित इस उत्सव में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए उपमहापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद ने कहा कि देश के छात्र-नौजवान पूरी तरह से राष्ट्रहित, भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। वहीं, नगर अध्यक्ष प्रभात शक्ति, राज्य विश्वविद्यालय सह संयोजक राम सिंह और विभाग संयोजक आयुष किशन ने कहा कि एबीवीपी सदैव छात्र हितों के लिए संघर्ष करती है और युवा वर्ग देश-विरोधी ताकतों के भ्रम में आने वाला नहीं है।

इस अवसर पर राम सिंह, ओम प्रकाश सिंह, ऋषभ झा, संजय चौधरी, सियावर सिंह, आयुष किशन, आदित्य राज, कुंदन कुमार, संजीत गिरी, अभिषेक आर्यन, अभिनंदन कुमार, मंगल सिंह चंदेल, उज्ज्वल पराशर, ऋतुराज और गोलू सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular