HomeBreakingबेतिया पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान में 40 लोगों को किया गिरफ्तार

बेतिया पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान में 40 लोगों को किया गिरफ्तार

-

बेतिया से हृदयानंद सिंह यादव की रिपोर्ट।

पुलिस मुख्यालय पटना, बिहार के निर्देश पर बेतिया पुलिस ने जिले भर में विशेष समकालीन अभियान 40 लोगों को गिरफ़्तार किया।

 यह अभियान 17 और 18 अक्टूबर 2024 को आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न थानों द्वारा कई गिरफ्तारियां और बरामदगी की गई।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अभियान के दौरान शस्त्र अधिनियम, मद्य निषेध, अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम, और एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत गिरफ्तारियां की गईं।  

मुख्य विवरण निम्नलिखित हैं:

गिरफ्तारी:

1. कुल गिरफ्तारी: 40  

2. न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए: 40  

3. शस्त्र अधिनियम के तहत: 1  

4. मद्य निषेध कांडों में: 28  

5. अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम में: 1  

6. एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत: 1  

7. वारंट के आधार पर गिरफ्तारी: 9  

बरामदगी:

1. 6 किलोग्राम गांजा  

2. 277.300 लीटर देसी शराब  

3. 7.920 लीटर विदेशी शराब  

4. 4 मोटरसाइकिल  

इस अभियान से बेतिया पुलिस ने न केवल अपराधियों पर शिकंजा कसा है बल्कि नशीली दवाओं और अवैध शराब तस्करी को भी प्रभावी ढंग से रोका है।

Related articles

Bihar

Latest posts