spot_img
Wednesday, March 12, 2025
spot_img
Homeबिहारबेतियामहाशिवरात्रि पर श्रीगोपाला ब्रह्मस्थान शिव मंदिर में कुम्भ के पवित्र 50 लीटर...

महाशिवरात्रि पर श्रीगोपाला ब्रह्मस्थान शिव मंदिर में कुम्भ के पवित्र 50 लीटर गंगाजल से रुद्राभिषेक

-

Bettiah|Narkatiagaj|West Champaran| Today’sCulturalNews report by अवधेश कुमार शर्मा।

नरकटियागंज: महाशिवरात्रि महोत्सव पर श्रीगोपाला ब्रह्मस्थान स्थित शिव मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ विधिवत महारुद्राभिषेक किया गया। कुम्भ के पवित्र 50 लीटर गंगाजल, 50 लीटर गाय के दूध और 50 लीटर गन्ने के रस से भगवान शिव का रुद्राभिषेक हुआ। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर और मुख्य द्वार को फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया।

शिव मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं और कन्याओं ने भगवान शिव-पार्वती को जल, दूध, गंगाजल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं में अपार उत्साह देखा गया।

श्रीगोपाला स्थान संचालन समिति के अध्यक्ष एवं नगर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता वर्मा प्रसाद ने बताया कि इस बार कुम्भ के पवित्र 50 लीटर गंगाजल, 50 लीटर गाय के दूध और 50 लीटर गन्ने के रस से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। यह अनुष्ठान पुरोहित नंदलाल दुबे, राजेन्द्र पांडेय, जय प्रकाश तिवारी, रुपेश मिश्र, धीरज दुबे और ओम मिश्र ने संपन्न कराया।

समिति के सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार मेले में शिव-पार्वती की भूमिका में आयुष्मान और पीहू बैठे रहे। वहीं, मंदिर परिसर में बनाया गया सेल्फी प्वाइंट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अवध किशोर सिन्हा, बुधन यादव, सोनू पटेल, अर्जुन कुमार, प्रिंस कुमार, चंदन कुमार, साहिल कुमार, अनुराग कुमार, विकी कुमार यादव सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts