SHABD,औरंगाबाद, February 15,
औरंगाबाद जिले में तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। यह हादसा सलैया थाना क्षेत्र के पीरथू गांव के समीप हुआ।
15 फरवरी, औरंगाबाद (औरंगाबाद, बिहार) :
औरंगाबाद जिले में तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। यह हादसा सलैया थाना क्षेत्र के पीरथू गांव के समीप हुआ।
घटना के बाद दोनों युवकों को आनन-फानन में मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान पीरथू गांव निवासी सुदर्शन और दिनेश के रूप में की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Aurangabad | Two youths died on the spot after a speeding bike collided with a tree.