spot_img
Thursday, June 25, 2026
HomeBig Breaking79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से PM...

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से PM नरेंद्र मोदी का संबोधन

-

  • यह पर्व 140 करोड़ संकल्पों, सामूहिक सिद्धियों और गौरव का क्षण है।
  • देश एकता की भावना को निरंतर मजबूती दे रहा है, हर घर तिरंगा अभियान भारत के हर कोने में गूंज रहा है।
    संविधान निर्माताओं को नमन
  • 1947 में देश अनंत संभावनाओं के साथ आजाद हुआ, लेकिन चुनौतियां भी थीं।
  • संविधान सभा के सदस्यों ने पूज्य बापू के सिद्धांतों पर चलते हुए महत्वपूर्ण दायित्व निभाया।
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहब अंबेडकर, पंडित नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और नारी शक्ति (हंसा मेहता, दक्षयानी वेलायुद्धन) जैसी विदुषियों ने संविधान को सशक्त बनाया।
    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और धारा 370
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई जा रही है।
  • उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि धारा 370 की दीवार गिराकर और ‘एक देश एक संविधान’ के मंत्र को साकार करके दी गई।
    प्राकृतिक आपदाएं और संवेदना
  • प्रकृति हम सबकी परीक्षा ले रही है, भूस्खलन और बादल फटने जैसी आपदाएं झेल रहे हैं।
  • सरकारें मिलकर बचाव, राहत और पुनर्वास के काम में जुटी हैं।
    ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद पर प्रहार
  • ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर।
  • 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लिया गया।
  • सेना को खुली छूट दी गई, जिसके परिणामस्वरूप सैकड़ों किलोमीटर दुश्मन की धरती में घुसकर आतंकी हेडक्वार्टर्स को नष्ट किया गया।
  • ‘न्यू नॉर्मल’ की स्थापना: आतंकवाद और आतंकवादियों को पालने-पोसने वालों को अब अलग नहीं माना जाएगा।
  • न्यूक्लियर ब्लैकमेल अब बर्दाश्त नहीं होगा, सेना मुंहतोड़ जवाब देगी।
    सिंधु जल समझौता और जल अधिकार
  • अब ‘खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे’।
  • सिंधु जल समझौता अन्यायपूर्ण और एकतरफा है, जिसने देश के किसानों का नुकसान किया है।
  • भारत के हक का पानी सिर्फ और सिर्फ भारत और उसके किसानों का है।
    आत्मनिर्भर भारत की ओर
  • गुलामी ने हमें निर्धन और निर्भर बनाया।
  • देश के किसानों ने अनाज के उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाया।
  • विकसित भारत का आधार: आत्मनिर्भर भारत।
  • आत्मनिर्भरता सिर्फ आयात-निर्यात तक सीमित नहीं है, यह हमारे सामर्थ्य से जुड़ी है।
  • ऑपरेशन सिंदूर में मेड इन इंडिया की ताकत का कमाल देखा गया।
    सेमीकंडक्टर और टेक्नोलॉजी का विकास
  • 21वीं सदी टेक्नोलॉजी से संचालित है।
  • पिछले 50-60 साल पहले शुरू हुआ सेमीकंडक्टर का विचार अटक गया और उसकी भ्रूण हत्या हो गई।
  • आज मिशन मोड में काम करते हुए 6 नए सेमीकंडक्टर यूनिट्स जमीन पर उतर रहे हैं।
  • इस वर्ष के अंत तक मेड इन इंडिया चिप्स बाजार में आ जाएंगे।
    ऊर्जा में आत्मनिर्भरता
  • भारत ऊर्जा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है, लाखों करोड़ रुपए खर्च होते हैं।
  • 11 वर्षों में सोलर एनर्जी 30 गुना बढ़ चुकी है।
  • भारत मिशन ग्रीन हाइड्रोजन पर हजारों करोड़ रुपए निवेश कर रहा है।
  • 2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता को 10 गुना से अधिक बढ़ाने का संकल्प।
  • रिफॉर्म की प्रक्रिया: न्यूक्लियर एनर्जी के द्वार प्राइवेट सेक्टर के लिए खोल दिए गए हैं।
  • 2030 का 50% क्लीन एनर्जी का लक्ष्य 2025 में ही हासिल कर लिया।
  • नेशनल डीप वाटर एक्सप्लोरेशन मिशन शुरू किया जा रहा है।
    क्रिटिकल मिनरल्स और स्पेस सेक्टर
  • क्रिटिकल मिनरल्स में आत्मनिर्भरता बहुत अनिवार्य है।
  • 1200 से अधिक स्थानों पर खोज अभियान चल रहा है।
  • गगनयान मिशन और अपना स्पेस स्टेशन बनाने की दिशा में काम।
  • स्पेस सेक्टर में 300 से अधिक स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं।
    युवाओं के लिए आह्वान
  • युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियर्स, और प्रोफेशनल्स से अपील।
  • मेड इन इंडिया फाइटर जेट्स के लिए जेट इंजन, रिसर्च और डेवलपमेंट में ताकत लगाने का आह्वान।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम से लेकर साइबर सुरक्षा तक, सब कुछ हमारा अपना होना चाहिए।
  • सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स के लिए भी अपने प्लेटफॉर्म्स क्यों न हों?
  • फर्टिलाइजर के लिए भी दूसरों पर निर्भर न रहने का आह्वान।
  • ईवी बैटरी और सोलर पैनल जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने पर जोर।
  • मुद्रा योजना और वूमेन सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की सफलता की सराहना।
  • खिलौनों के आयात से निर्यात तक का सफर।
    वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी का गौरव
  • ‘समृद्ध भारत’ का मंत्र: कोटि-कोटि लोगों के संकल्प, पुरुषार्थ, आत्मनिर्भरता और ‘वोकल फॉर लोकल’ से ही समृद्ध भारत बनेगा।
  • सभी राजनीतिक दलों और नेताओं से आग्रह, इसे हर नागरिक के जीवन का मंत्र बनाएं।
  • दुकानदारों से अपील, ‘यहां स्वदेशी माल बिकता है’ का बोर्ड लगाएं।
  • हमें अपनी लकीर को लंबा करना है, दूसरों की लकीर छोटी नहीं करनी है।
    रिफॉर्म और सुशासन
  • बीता दशक रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का रहा है।
  • 40,000 से ज्यादा अनावश्यक कंप्लायंसेस और 1500 से अधिक पुराने कानून खत्म किए गए।
  • इनकम टैक्स एक्ट में 280 से ज्यादा धाराएं समाप्त।
  • 12 लाख रुपये तक इनकम टैक्स से मुक्ति।
  • दंड संहिता को खत्म कर न्याय संहिता ले आए।
  • नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स: इसके लिए एक टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय।
  • इस दिवाली में डबल दिवाली का तोहफा, नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स।
    अर्थव्यवस्था और रोजगार
  • देश तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
  • महंगाई नियंत्रण में है, फॉरेक्स रिजर्व मजबूत हैं।
  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना: आज ही 15 अगस्त को लागू हो रही है।
  • 1 लाख करोड़ रुपये की इस योजना से करीब 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
  • नौकरी पाने वाले युवा को सरकार की तरफ से 15,000 रुपये दिए जाएंगे।
    नारी शक्ति का योगदान
  • नारी शक्ति बढ़ती इकोनॉमी को गति दे रही है।
  • स्टार्टअप से लेकर स्पेस सेक्टर और खेल के मैदान में बेटियों का कमाल।
  • एनडीए की महिला उम्मीदवारों का पहला पास आउट गौरव का क्षण था।
  • नमो ड्रोन दीदी और 2 करोड़ महिलाओं का लखपति दीदी बनना एक बड़ी उपलब्धि है।
    किसानों और कृषि का विकास
  • किसानों की मेहनत से अनाज उत्पादन में सारे रिकॉर्ड टूट गए।
  • भारत दूध, दाल और जूट जैसे उत्पादों में नंबर वन है।
  • एग्रो प्रोडक्ट का 4 लाख करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट हुआ है।
  • पीएम किसान सम्मान निधि और फसल बीमा जैसी योजनाएं।
  • फुट एंड माउथ बीमारी से बचाने के लिए 125 करोड़ मुफ्त डोज लगाए गए।
  • पीएम धन-धान्य कृषि योजना: 100 पिछड़े जिलों के किसानों को सशक्त बनाने का अभियान।
  • किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के अहितकारी नीति के खिलाफ मोदी दीवार बनकर खड़ा है।
    सामाजिक न्याय और विकास
  • सरकार फाइलों में नहीं, नागरिकों के जीवन में होनी चाहिए।
  • दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित के लिए प्रोएक्टिव सरकार।
  • आयुष्मान भारत, पीएम आवास और पीएम स्वनिधि जैसी योजनाएं।
  • गरीबी हटाओ के नारे नहीं, काम: 10 करोड़ गरीब, 10 वर्षों में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले।
  • महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती मनाई जा रही है।
  • ‘पिछड़े को प्राथमिकता’ का मंत्र: पीएम जन मन योजना के तहत आदिवासी समुदाय को प्राथमिकता।
  • एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स और ब्लॉक पर काम।
    खेल, फिटनेस और गुरु तेग बहादुर
  • खेल के प्रति परिवारों का बढ़ता रुझान शुभ संकेत।
  • खेलो भारत नीति के तहत पूरा इकोसिस्टम विकसित करने का प्रयास।
  • मोटापा पर चिंता: देश के लिए बड़ा संकट।
  • गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर उनको नमन।
    सांस्कृतिक विरासत और एकता
  • भारत की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
  • मराठी, असमिया, बांग्ला, पाली, प्राकृत को क्लासिकल लैंग्वेज का दर्जा।
  • ज्ञान भारतम् योजना के तहत पांडुलिपियों को संरक्षित किया जा रहा है।
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल की राष्ट्र सेवा का गौरवपूर्ण उल्लेख।
    सुरक्षा और सुदर्शन चक्र मिशन
  • समृद्धि का रास्ता सुरक्षा से होकर गुजरता है।
  • नक्सलवाद और माओवाद से प्रभावित जिलों की संख्या 125 से घटाकर 20 कर दी गई है।
  • बस्तर अब विकास का ग्रीन कॉरिडोर बन रहा है।
  • डेमोग्राफी परिवर्तन पर चिंता: घुसपैठिए रोजी-रोटी छीन रहे हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संकट पैदा कर रहे हैं।
  • हाई पावर डेमोग्राफी मिशन शुरू करने का निर्णय।
  • सुदर्शन चक्र मिशन: राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भगवान श्री कृष्ण के सुदर्शन चक्र से प्रेरित होकर एक पावरफुल वेपन सिस्टम लॉन्च किया जाएगा।
    संविधान और पंच प्रण
  • आपातकाल की 50वीं बरसी पर संविधान की हत्या के पाप को नहीं भूलने का आह्वान।
  • पंच प्रण:
  • 2047 तक विकसित भारत का निर्माण।
  • गुलामी की मानसिकता से मुक्ति।
  • अपनी विरासत पर गर्व।
  • एकता की डोर को मजबूत करना।
  • मातृभूमि के प्रति कर्तव्य का पालन।
    समापन
  • परिश्रम से ही इतिहास रचा जाता है, चट्टानों को तोड़ने वाला ही समय को मोड़ता है।
  • जय हिंद, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ संबोधन का समापन।

New Delhi | PM Narendra Modi’s address from the Red Fort on the occasion of the 79th Independence Day

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts