spot_img
Tuesday, May 26, 2026
HomeBig Breakingअररिया में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात चुनमुन झा ढेर, अन्य अपराधी को...

अररिया में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात चुनमुन झा ढेर, अन्य अपराधी को भी लगी गोली, फरार, STF के पॉंच घायल

-

नरपतगंज थाना के थलहा नहर के पास हुई मुठभेड़, पुलिस /एसटीएफ के पांच अधिकारी/कर्मी घायल

अररिया|देश वाणी, संवाददाता|
अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। थलहा नहर के पास हुई इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को आधा दर्जन गोलियां लगीं है। पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस मुठभेड़ में STF और पुलिस के 5 अधिकारी/ कर्मी घायल हुए हैं। घायलों में चालक व थानाध्यक्ष भी शामिल हैं।

चुनमुन झा अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के मजलिसपुर गांव का रहने वाला था। वह पूर्णिया के तनिष्क शोरूम लूटकांड का मुख्य अभियुक्त था।फरार चल रहा था।

पूर्णिया में तनिष्क लूट के बाद फरार चल रहा था-

26 जुलाई 2024 को पूर्णिया शहर में लाइन बाजार स्थित तनिष्क शोरूम में सात हथियारबंद बदमाशों ने शोरूम कर्मियों को बंधक बनाकर लगभग दो करोड़ के आभूषण लूट लिए थे। पुलिस के मुताबिक़ लूटकांड में बिहार व बंगाल के अपराधी शामिल थे।

पुलिस के अनुसार अपराधियों को लीड करने में कुख्यात चुनमुन झा ने बतौर लाइनर की भूमिका निभाई थी। 
घटना के वक्त वही मास्क पहने शो रूम में मौजूद था। इस मामले में चुनमुन झा के भाई आनंद झा, पूर्णिया में अवैध क्लिनिक का संचालक राहुल श्रीवास्तव समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

घायल पुलिसकर्मियों/ अधिकारियों में शामिल हैं:

  1. मो. मुश्ताक़ – पुलिस निरीक्षक, एसटीएफ
  2. कुमार विकास – थानाध्यक्ष, नरपतगंज थाना
  3. नागेश – चालक, एसटीएफ
  4. जेसी शहाबुद्दीन अंसारी – एसटीएफ
  5. जेसी दीपक कुमार – एसटीएफ

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार अपराधी की तलाश में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने बताया है कि

पुलिस उसके बारे में सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के होने पर पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में एक अन्य अपराधी को भी गोली लगी, लेकिन वह भागने में सफल रहा।

एसपी ने बताया कि इस दौरान एसटीएफ के पांच पुलिस अधिकारी और कर्मी भी घायल हो गए। पुलिस फिलहाल फरार अपराधी की तलाश में जुटी है।

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts