spot_img
Friday, June 19, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया डीएम ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व बिहार दिवस समारोहों के लिए...

बेतिया डीएम ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व बिहार दिवस समारोहों के लिए भव्य तैयारी के निर्देश दिये

-

Bettiah|West Champaran| Today’stopBreakingNews report by हृदयानंद सिंह यादव।

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और 22 मार्च को बिहार दिवस समारोह का आयोजन करेगा। इन तैयारियों की समीक्षा सोमवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने की।

महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को मिलेगा सम्मान

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाए। सरकारी कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पदाधिकारियों और कर्मियों को भी सम्मानित करने की व्यवस्था करने को कहा गया। शिक्षा, जीविका, खेल और आंगनबाड़ी (आईसीडीएस) के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को चिन्हित कर सम्मानित किया जाएगा।

बिहार दिवस समारोह को लेकर निर्देश

जिलाधिकारी ने 22 मार्च को बिहार दिवस समारोह के सुव्यवस्थित आयोजन के निर्देश दिए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाहरणालय परिसर की सजावट और रंग-रोगन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही विभिन्न कलाओं से संबंधित प्रदर्शनी आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

समीक्षा बैठक में अधिकारी रहे उपस्थित

इस बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) कुमार रवींन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी (बेतिया सदर) विनोद कुमार, नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा) सुजीत कुमार, जिला खेल पदाधिकारी विजय पंडित, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह, डीपीओ (आईसीडीएस) कविता रानी, डीपीएम (जीविका) आरके निखिल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Bettiah DM directed grand preparations for International Women’s Day and Bihar Day celebrations.

Related articles

Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts