spot_img
Thursday, June 4, 2026
HomeBig Breaking18 माह में पूरा होगा सोमेश्वर नाथ मंदिर का विकास, ₹ 106...

18 माह में पूरा होगा सोमेश्वर नाथ मंदिर का विकास, ₹ 106 करोड़ की स्वीकृति, पर्यटन और पथ निर्माण योजनाओं को मिली मंजूरी

-

BiharTourism East Champaran/ Motihari / Areraj Today’sTopGoodNews निखिल विजय सिंह की रिपोर्ट।

पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज स्थित सोमेश्वर नाथ मंदिर के पर्यटन विकास के लिए राज्य सरकार ने 106 करोड़ 54 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। विकास कार्य कार्य बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम व बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। जिसे 18 माहीने पूरा किये जाने का लक्ष्य है।

यह स्वीकृति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के क्रियान्वयन के तहत दी गयी है।

मुख्य बिंदु:

  1. पर्यटकीय विकास कार्यों के लिए₹54.22 करोड़
  • बाउंड्री वॉल, प्रवेश द्वार, शौचालय ब्लॉक, गेस्ट हाउस निर्माण, लाइट एंड साउंड शो, बैंक्वेट हॉल, पार्किंग, गज़ीबो, चेंजिंग रूम आदि का निर्माण होगा।
  • यह कार्य बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जाएगा।
  1. दो पुलों के निर्माण के लिए₹15.79 करोड़
  • मंदिर तक पहुंच को आसान बनाने के लिए दो पुलों का निर्माण किया जाएगा।
  • यह कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।
  • योजना को 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य है।
  1. सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए₹36.52 करोड़
  • अरेराज शिव मंदिर से फतुहा चौक तक (10.30 किमी) सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा।
  • यह कार्य पथ निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।

माननीय मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप जिलाधिकारी ने सभी स्थलों का निरीक्षण कर लिया है और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं

Motihari/ Areraj Administrative approval of ₹106 crore for the development of Someshwar Nath Temple; plans of the Tourism and Road Construction Department approved.

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts