HomeBreakingसंविधान दिवस पर एसएसबी 44वीं वाहिनी में विशेष कार्यक्रम, जवानों ने किया...

संविधान दिवस पर एसएसबी 44वीं वाहिनी में विशेष कार्यक्रम, जवानों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

सीमावर्ती गांवों और विद्यालयों में चलाया गया जागरूकता अभियान, नागरिकों को मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की दी गई जानकारी

देश वाणी।न्यूज़ डेस्क।

बेतिया। सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एसएसबी 44वीं वाहिनी नरकटियागंज के मुख्यालय सहित सभी सीमा चौकियों पर संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट गोविंद कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ हुआ। इस दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने संविधान के मूल सिद्धांतों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

संविधान लोकतंत्र की आधारशिला : गोविंद कुमार ठाकुर

इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट गोविंद कुमार ठाकुर ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व जैसे मौलिक आदर्शों के प्रति जागरूक और प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता की भावना को मजबूत करना है।

सीमावर्ती गांवों और विद्यालयों में जागरूकता अभियान

कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों एवं गांवों में संविधान जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इसके माध्यम से स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों तथा नागरिक कर्तव्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

श्री ठाकुर ने कहा कि भारत का संविधान विभिन्न धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों से जुड़े करोड़ों लोगों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। संवैधानिक मूल्यों का सम्मान और उनका पालन ही समरस एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से एसएसबी 44वीं वाहिनी ने सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों के बीच राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और संवैधानिक जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उप कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार, सहायक कमांडेंट रामवीर कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार) रियास पी सहित वाहिनी के सभी बलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular