HomeBIHARसात समंदर पार से छठी मैया ने बुलाया, कुवैत से सपरिवार बारमसवा...

सात समंदर पार से छठी मैया ने बुलाया, कुवैत से सपरिवार बारमसवा गांव पहुंचा इंजीनियर दंपति

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
महान पर्व छठ की महिमा ऐसी है कि सात समंदर पार रह रहे इंजीनियर दंपति को भी अपने पैतृक घर आने पर विवश कर दिया। इंजीनियर दंपति सपरिवार अपने गांव हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बारमसवा आ पहुंचे हैं। गांव में छठ का उत्साह और भी बढ़ गया है।
बारमसवा के रहने वाले त्रिलोकी प्रसाद सिंह के पुत्र दिवाकर किशोर सिंह उर्फ गुड्डू बाबू और उनकी पत्नी ममता सिंह कुवैत में रहते हैं। वहीं पेट्रोलियम विभाग में दिवाकर इंजीनियर हैं। करीब 15 वर्षों से वे कुवैत में रहकर नौकरी कर रहे हैं।
इंजीनियर दिवाकर ने बताया कि उनकी चाची मिथिलेश देवी छठ करती हैं। जब उन्हें याद आया कि छठ पर्व आ गया है, तो मन में आया कि क्यों न छठी मैया की पूजा घर पर जाकर सपरिवार की जाए। बस फिर क्या था, विदेश से घर आने के लिए कागजी प्रक्रिया कराकर वे सपरिवार अपने गांव पहुंच गए।
उनकी पत्नी ममता सिंह ने कहा कि छठी मैया की कृपा अपरम्पार है। छठ के लिए घर आकर उन्हें अपार खुशी मिल रही है। विदेश में रहकर भी छठ की याद हमेशा मन में बसी रहती थी। इस बार घाट पर जाकर छठी मैया का दर्शन और पूजा करने का सौभाग्य मिला है।
उनके घर आने पर पिता त्रिलोकी प्रसाद सिंह, चाचा नारद राय, भाई प्रभाकर किशोर सिंह, सुधाकर किशोर सिंह, दिनकर किशोर सिंह, चाची मिथिलेश देवी सहित पूरा परिवार काफी खुश है। घर में छठ की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
नारद राय ने कहा कि बहुत दिनों बाद अपने भतीजा और पतोहू के साथ छठ पर्व में छठ घाट पर दिखेंगे। यह पल पूरे परिवार के लिए भावुक और यादगार है। गांव के लोग भी इंजीनियर दंपति से मिलने आ रहे हैं।
गांव वालों का कहना है कि छठ ही एक ऐसा पर्व है, जो विदेश में रह रहे लोगों को भी अपनी मिट्टी से जोड़ देता है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular