मोतिहारी: पूर्वी चंपारण में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।लोग सूर्योपासना के महापर्व के रंग में रंगे हुए हैं।मोतिहारी सेंट्रल जेल में भी 137 महिला-पुरुष कैदी छठ कर रहे हैं।जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात केंद्रीय कारा पहुंचे और सेंट्रल जेल मे छठ व्रतियों के लिए करायें गए इंतजाम का जायजा लिया।दोनों अधिकारियों ने व्रतियों के लिए बने घाट को देखा।जिसका रंग रोगन काफी अच्छे ढ़ंग से किया गया है।इसके अलावा जेल के अधिकारियों को व्रतियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने कहा कि इस बार लोक आस्था के महापर्व छठ में विशेष तैयारी की जा रही है।साफ सफाई के साथ-साथ सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है।जेल में भी काफी संख्या में बंदी छठ व्रत कर रहे हैं।किसी कैदी को परेशानी ना हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है।वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि पर्व के दौरान गांव और शहर में पुलिसकर्मी लगातार पेट्रोलिंग करेंगे।ताकि चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।आतिशबाजी पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है।छठ वर्तियों को कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है।



