HomeBIHARमोतिहारीघोड़ासहन स्टेशन पर आनंद विहार–लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, सांसद...

घोड़ासहन स्टेशन पर आनंद विहार–लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, सांसद लवली आनंद ने दिखाई हरी झंडी

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। घोड़ासहन रेलवे स्टेशन पर बुधवार को आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन संख्या 04014 के ठहराव का औपचारिक शुभारंभ किया गया। शिवहर सांसद लवली आनंद ने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को घोड़ासहन स्टेशन से रवाना किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा समेत मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस स्पेशल ट्रेन के घोड़ासहन स्टेशन पर महत्वपूर्ण ठहराव से आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में भारी सहूलियत मिलेगी। अब स्थानीय निवासियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों के लिए सीधे अपने क्षेत्र से ही ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी। इससे यात्रियों को दूसरे स्टेशनों तक जाने की लंबी मशक्कत और अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी।

रेल प्रशासन का यह कदम क्षेत्र में बेहतर रेल संपर्क को बढ़ावा देने और आर्थिक-सामाजिक गतिविधियों को गति प्रदान करने की दिशा में एक अहम मील का पत्थर साबित होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular