देशवाणी। आशा कुमारी
मोतिहारी।
ग्रामीण परिवेश में पल-बढ़कर सत्यम कुमार ने रूस से एमबीबीएस करने के बाद अपने देश में एफएमजी परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है।
सत्यम कुमार सुगौली प्रखंड के श्रीपुर गोपालपुर के रहने वाले अजय ठाकुर व उषा देवी के पुत्र हैं। डॉ. सत्यम के उत्तीर्ण होने पर उसके घर श्रीपुर गोपालपुर में खुशी का माहौल है। उसके चाचा खाद व्यवसायी संजय ठाकुर गांव में मिठाइयां बांट रहे हैं।
दादा-दादी के सपनों को किया साकार
डॉ. सत्यम ने कहा कि उन्होंने अपने स्वर्गीय बाबा शीतल ठाकुर व दादी कुंती देवी के सपनों को साकार किया है। उन दोनों की इच्छा थी कि मेरा पोता डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करे। आज उनका सपना पूरा हो गया है।
डॉ सत्यम ने बताया कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर विदेश में पढ़ाई करना आसान नहीं था, लेकिन परिवार के सहयोग और दादा-दादी के आशीर्वाद से यह संभव हो पाया। अब उनका लक्ष्य गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।
इलाके के पहले एमबीबीएस छात्र
उसके पिता खाद व्यवसायी अजय ठाकुर व माता उषा देवी ने बताया कि पुत्र डॉ. सत्यम इलाके का पहला एमबीबीएस करने वाला छात्र है। उन्होंने कहा कि बेटे की इस कामयाबी पर पूरे परिवार को गर्व है।
उन्होंने बताया कि सत्यम बचपन से ही पढ़ाई में तेज था और डॉक्टर बनने का सपना देखता था। परिवार ने हर कदम पर उसका साथ दिया।
बधाई देने वालों का लगा तांता
उसके इस कामयाबी पर होल सेल उर्वरक संघ के जिलाध्यक्ष रामबाबू कुंवर, होल सेल उर्वरक विक्रेता रितेश खंडेवाल, टिंकू श्राफ, वरीय पत्रकार अजय कुमार, विधायक प्रमोद कुमार, विधायक बबलू गुप्ता, विधायक कृष्णनंदन पासवान, शशि रंजन ठाकुर उर्फ हीरो सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।
सभी ने डॉ. सत्यम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए सत्यम एक प्रेरणा हैं। गांव के लोगों ने भी सत्यम को बधाई देते हुए कहा कि उसके सफल होने से गांव के अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।



