देश वाणी। दिलीप दुबे
मोतिहारी। भारतीय जीवन बीमा निगम की मोतिहारी शाखा में दीपावली के पावन अवसर पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपसी सौहार्द और सकारात्मकता का संदेश देने के साथ-साथ जन-जन को जीवन बीमा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत बीमाधारकों की सुख-समृद्धि की कामना के साथ दीप प्रज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मुजफ्फरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक दीपक कुमार ने कहा कि एलआईसी देश के करोड़ों परिवारों का सबसे भरोसेमंद वित्तीय साथी है। उन्होंने अधिकारियों और अभिकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों तक बीमा सुरक्षा पहुँचाने का संकल्प दिलाया। विशिष्ट अतिथि एवं विपणन प्रबंधक संगम लाल ने बदलते आर्थिक परिवेश में बीमा की महत्ता पर प्रकाश डाला।
मोतिहारी शाखा के मुख्य प्रबंधक दिवाकर चौधरी ने सभी कर्मियों और अभिकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक निगम की योजनाएँ पहुँचाने का आह्वान किया। विकास अधिकारी अनिल वर्मा ने कहा कि एलआईसी लोगों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का दीप जला रहा है।
इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र मुजफ्फरपुर के प्राचार्य मोहन कुमार मिश्रा, प्रबंधक विक्रय कुमार वंशमणि, मैनेजर एडमिन अनवार आलम, एबीएम पुष्कर शाकंभरी, सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और अभिकर्ता उपस्थित रहे।



