HomeBIHARमोतिहारीमोतिहारी-जीवधारा रेलखंड पर अज्ञात चोरों ने चुराई दर्जनों पेंड्रोल क्लिप, बड़ा हादसा...

मोतिहारी-जीवधारा रेलखंड पर अज्ञात चोरों ने चुराई दर्जनों पेंड्रोल क्लिप, बड़ा हादसा टला

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर एक गंभीर साजिश का मामला सामने आया है। सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने मोतिहारी-जीवधारा स्टेशनों के बीच भितहां समपार फाटक के समीप रेल ट्रैक की दर्जनों पेंड्रोल क्लिप चोरी कर लीं। इसके बाद रेल परिचालन की सुरक्षा पर बड़ा संकट पैदा हो गया था।

घटना का खुलासा तब हुआ जब रेलवे के ट्रैक पेट्रोलिंगकर्मी मनोज कुमार नियमित गश्त पर निकले थे। भितहां रेलवे फाटक के पास पहुंचने पर उन्होंने देखा कि ट्रैक से कई पेंड्रोल क्लिप गायब हैं। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने वरीय अधिकारियों को दी।

मामले की सूचना मिलते ही बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) ओमप्रकाश ने रेलवे सुरक्षा बल को आधिकारिक मेमो सौंपा। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। रेलवे ट्रैक से पेंड्रोल क्लिप जैसी अहम चीजों की चोरी को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है, क्योंकि इससे ट्रेन बेपटरी होने जैसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।

आरपीएफ ने चोरी में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। रेलवे सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular