HomeBIHARमोतिहारीसुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक

* पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी

रक्सौल।अनिल कुमार। सुरक्षित बचपन अभियान के अंतिम दिन शनिवार को रघुनाथपुर स्थित शिवशंकर सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण के निर्देश पर 26 से 31 अक्टूबर तक चलाए गए अभियान के तहत यह कार्यक्रम हुआ। प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चंपारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार से बचाव की जानकारी दी गई। आरती कुमारी ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट), 2012 के प्रावधानों और बच्चों के अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में रहने, शिक्षा प्राप्त करने और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। जागरूकता सत्र में छात्राओं को अच्छे और बुरे स्पर्श के बीच अंतर समझाया गया। उन्हें किसी भी असहज परिस्थिति में बिना डरे माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बाल विवाह, मानव तस्करी, यौन शोषण और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति भी जागरूक किया गया। छात्राओं को बताया गया कि अनजान लोगों के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी प्रकार के शोषण या दुर्व्यवहार की स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, प्रयास हेल्पलाइन नंबर 9289692023 और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन हेल्पलाइन नंबर 18001027222 पर संपर्क कर सहायता ली जा सकती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार चौरसिया ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार के साथ विद्यालय और समाज की भी है। कार्यक्रम में शिक्षक पवनकिशोर कुशवाहा, हामद सिमोन, सुमन कुमारी, मुकेश कुमार तथा प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर के सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता, अभिषेक कुमार, आशीष कुमार और उमेश कुमार श्रीवास्तव सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थीं।

फोटो -सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular