*राष्ट्रीय एकता का दिलाया संकल्प
रक्सौल।अनिल कुमार।युवा सहयोग दल ने द सनलाइट स्कूल में मनाई सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर युवा सहयोग दल, रक्सौल के तत्वावधान में द सनलाइट स्कूल लक्ष्मीपुर में भारत के लौह पुरुष, देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने 562 देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति, ईमानदारी और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और देश की अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों से सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर युवा सहयोग दल के अध्यक्ष चौहान साजन सिंघानिया सहित संगठन के पदाधिकारी कृष्ण गुप्ता, अमित कुमार,विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ स्कूल के डायरेक्टर मनीष गुप्ता, मुकेश पटेल, संदीप कुमार, वीर चौहान, शौर्य शर्मा, नीमा पटेल, रानी शेख, अनीशा पटेल, रुकैया प्रवीण, रितिका कलवार, मैनुद्दीन अलम, आर्यन गिरी, सागर कुमार, मनदीप गुप्ता,युसूफ अंसारी, अरशद अली, धीरज कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
फोटो -युवा सहयोग दल ने द सनलाइट स्कूल में मनाई सरदार पटेल की जयंती



