मोतिहारी।बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139 वीं जयंती पर दीपदान यज्ञ का आयोजन किया गया।शहर के श्रीकृष्ण नगर स्थित श्रीकृष्ण सिंह के आदमकद प्रतिमा के समीप दीपदान यज्ञ का आयोजन किया गया। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 139 दीप प्रज्वलित कर बिहार केसरी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में मौजूद फाउंडेशन के सदस्यों ने एक स्वर में श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग भारत सरकार से की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता आलोक चन्द्र ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के जयंती पर 139 दीप प्रज्वलित करना उनके ऐतिहासिक योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संदेश है।
फाउंडेशन के सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि बिहार केसरी का संघर्षपूर्ण जीवन युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करता है।
जदयू नेता पंडित सुधाकर मिश्र उर्फ चुन्नू मिश्रा ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के योगदान को बिहार के राजनीतिक एवं सामाजिक इतिहास की महत्वपूर्ण विरासत बताया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता अजितेश कुमार दूबे, अधिवक्ता पराशर प्रभात उर्फ रिंटू कुमार, अधिवक्ता विजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, संदीप सिंह, अभय ठाकुर उर्फ बिट्टू ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार, दीपदान यज्ञ का उद्देश्य बिहार केसरी के योगदान को स्मरण करने के साथ उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।



