मोतिहारी: नवरात्र के मौके पर शहर के बेलबनवा स्थित चंद्रा लाइफलाइन हॉस्पिटल परिसर में शनिवार को चंद्रा लाइफलाइन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का विधिवत शुभारंभ हुआ।समारोह में महिलाओं के स्वास्थ्य,शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. स्वस्ति सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. विनीता वर्मा रहीं।अध्यक्षता फाउंडेशन की निदेशिका डॉ.हेना चंद्रा ने की।
मुख्य अतिथि डॉ. स्वस्ति सिन्हा ने फाउंडेशन की पहल की सराहना की।उन्होंनें कहा कि समाज में सेवा की भावना को मजबूत करने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि डॉ. विनीता वर्मा ने फाउंडेशन के उद्देश्यों की सराहना करते हुए सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं। वही डॉ. हेना चंद्रा ने कहा कि फाउंडेशन की स्थापना के पीछे महिलाओं के जीवन से जुड़ी चुनौतियों को करीब से समझने का अनुभव और उनके समाधान के लिए कुछ ठोस करने की इच्छा है। एक चिकित्सक के रूप में उन्होंने महसूस किया कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान केवल चिकित्सा सुविधाओं तक सीमित नहीं है। स्वास्थ्य के साथ शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता, सामाजिक सम्मान और उचित अवसर भी जरूरी हैं।
इस मौके पर माता की आरती हुई।वहीं महिलाओं ने लोक परम्परा से जुड़े झिझिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति थी।साथ हीं माता की झांकी के साथ कई भक्तिपूर्ण कार्यक्रम किए गए।
इस मौके पर नलिनी श्रीवास्तव, निशा जी, अंशु ठाकुर, सविता सिंह, अधिवक्ता रूपम राज, प्रियंका सिंह सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।



